सरकार तेल कंपनियों के घाटे का भले ही रोना रोए, लेकिन हकीकत कुछ और है।
इस बारे में केंद्र सरकार की कलई खुल गई है। यह पोल खोली है सरकार के पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने।
मंत्रालय की मानें तो पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस विक्रेता छह कंपनियों ने बीते वित्तवर्ष में ही तीस हजार करोड़ रुपए से ज्यादा मुनाफा कमाया है। मंत्रालय ने इस बारे में बताया कि पेट्रोल व डीजल की मुख्य विक्रेता इंडियन ऑइल ने बीते वित्तवर्ष में 6963 करोड़ रु. कमाए।
भारत पेट्रोलियम ने 1581 करोड़ रुपए व हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 1135 करोड़ रुपए मुनाफा कमाया है। इस बारे में भाजपा ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी माँगी थी।
दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि ओएनजीसी ने 16702 करोड़ रुपए, ओआईएल ने 1789 करोड़ रुपए व गेल ने 2601 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है।
मंत्रालय ने खोली पोल
Posted by
Bhavesh (भावेश )
at
Monday, October 27, 2008
| ये लेख आपको कैसा लगा |
आपका क्या कहना है?
सबसे पहली टिप्पणी आप दें!
Links to this post
Labels:
राजनीति
Subscribe to:
Posts (Atom)



