Subscribe

Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

Showing posts with label व्यंग्य. Show all posts
Showing posts with label व्यंग्य. Show all posts

हिंदी प्रश्नावली

हाल ही में जब मैंने पडोसी देश के गणित के प्रश्न पत्र का नमूना दिया तो उस पर कुछ मिश्रित सी प्रतिक्रिया हुई थी. इस बार अपने मोती यानी हिंदी प्रश्नावली आपके समक्ष रख रहा हूँ. इसे पढ़कर अपनी प्रतिक्रिया देने का प्रयास करे.



१. अमेरिकी फिल्म स्टार ब्रेड पिट्ट और बॉलीवुड की हिरोइन विद्या बालन ने शादी कर ली. शादी करते ही उनके घर बहुत सारे बच्चे पढने के लिए आ गए. बतलाइए क्यों ?

क्योंकि ब्रेड पिट्ट से शादी के बाद विद्या का पूरा नाम विद्यापीठ हो गया.



२. राहुल गाँधी बहुत परेशान था. एक दिन वो अपनी माँ के पास जा कर बोला, माँ में आपकी वजह से कुंवारा रह गया और मेरी शादी नहीं हो रही है.
सोनिया : क्यों बेटा ऐसी क्या बात है ?

राहुल : क्यों क्या, देखो हर तरफ लिखा है सोनिया गाँधी को बहु मत दो.



३. ब्रूस ली एक महान व्यक्ति था. लेकिन उसकी बहन के बच्चा होने के बाद ब्रूस ली एक बिलकुल साधारण आदमी बन गया. बतलाइए क्यों ?

क्योंकि अब वो मामू ली बन गया.



४. संता : यार अगर में काफी पी लेता हूँ तो मुझे नींद नहीं आती.
बंता : अच्छा, लेकिन मेरे साथ उल्टा है, अगर में नींद ले लेता हूँ तो काफी नहीं पी सकता.



५. एक दिन रावन एक डिस्को में गया और वहां जा कर बेहोश हो गया. बतलाइए क्यों ?

क्योंकि वहां पर लिखा था "Entry Fee Rs. 2500 per head"



६. गौतम (Gautam) को औतम (Autam) किसने बनाया.

कैलाश खेर ने. कैसे सोचो सोचो.....
उसके नाम से "G" ले कर ......
(तेरे नाम से "G" लूँ)



७. एक दिन एक आदमी ने अपने नौकर को प्रिया गोल्ड बिस्किट लेने भेजा तो वो पाकिस्तान चला जाता है. बतालिये क्यों ?

अरे भाई क्योंकि प्रिया गोल्ड बिस्किट - हक से मांगो



८. एक नदी पर एक ब्रिज या पुल बना हुआ था. उस पर बहुत सारी लडकियां खड़ी थी. सब की सब एक ही लड़के की दीवानी थी. बतलाइए वो लड़का कौन था.

वो और कोई नहीं किसना है. क्यों
क्योंकि वो है अलबेला मद नैनो वाला,
जिसकी दीवानी ब्रिज की हर बाला.


९. अगर आप कही जा रहे हो और बिल्ली रास्ता काट जाए तो इसका क्या मतलब होता है.

इसका मतलब होता है की बिल्ली भी कही जा रही है.



१०. पत्नियों की नज़र में हिदुस्तानी पति चांदी के होते है और अमेरिकन पति सोने के. बतलाइए क्यों ?

क्योंकि हिन्दुस्तानी पत्नी अपने पति को Ag कह कर संबोधित करती है. (लाटिन में चांदी को अर्जेन्टम कहते है और रसायन शास्त्र में चांदी को Ag से दर्शाया जाता है.)
वही अमेरिकां पत्नी अपने पति को Au कह कर संबोधित करती है. (लाटिन में सोने को ओरम कहते है और रसायन शास्त्र में चांदी को Au से दर्शाया जाता है.)



११. एक नेता चुनाव हार गया. परिणाम आने पर पता चला की उसे किसी ने वोट ही नहीं दिया. ऐसा क्यों ?

क्योंकि उसे कार्यकर्ता चुनाव क्षेत्र में जाते थे और कहते थे "मत दो"

पाकिस्तानी गणित

जय हिंद..................

ये अपने पडोसी देश के बोर्ड की परीक्षा में पूछने लायक गणित के एक पर्चे का नमूना है. जिस कदर उस देश के हालत है, उसको खास ध्यान में रख कर ये परचा तैयार किया गया है। वैसे कहने को तो हमारे देश में भी लालू, पासवान, कोड़ा, माया जैसे नेताओ की जमात के रहते हालात कुछ खास अच्छे नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ तो बात है कि "हस्ती मिटती नहीं हमारी"। खैर साहिब, हमारी अपनी फिर कभी, आज जरा पडोसी देश के गणित प्रश्न पत्र पर एक नज़र :

गणित प्रश्न पत्र
कुल समय : तीन घंटे
कुल अंक : १००
सभी प्रश्न अनिवार्य है.

कृपया निम्नलिखित निर्देश ध्यान से पढ़े :
i) नक़ल नहीं करते पाए जाने पर, छात्र को गोली से उड़ा दिया जाएगा.
ii) सही समय पर आने वाले छात्र को जबरदस्ती अल कायदा संगठन में भर्ती करवा दिया जायेगा (बम फोड़ने में टाइमिंग की काफी जरुरत होती है)
iii) एके - ४७ और हथगोले साथ में नहीं रखने दिए जायेंगे. अलबत्ता छात्र छुरी, कट्टा और एन्थ्राक्स बम का पैकेट आत्मरक्षा में अपने पास रख सकते है.


१. अब्दुल को खून के इल्जाम में जेल की सजा हो गई है. अब्दुल के घर पर सात बीवियां है. अब्दुल ने अपने पैसे को इस प्रकार बांटा है की सबसे छोटी और नई बीवी को सबसे ज्यादा हिस्सा और सबसे पुरानी को सबसे कम हिस्सा मिलता है और हर बीवी को अपनी पिछली प्रतिद्वंदी से दुगुना पैसा मिलता है. अब्दुल के घर में अब ५४४०० रूपये है. उसकी सबसे पुरानी बीवी को हर महीने जीविका चलाने के लिए ८०० रूपये चाहिए. बतलाइए अब्दुल कब जेल तोड़ कर आये ताकि उसकी किसी भी बीवी को फाकाकशी न करनी पड़े.


२ करीम एक ड्रग्स व्यापारी है. उसके यहाँ चरस, हशीश, हेरोइन और अफीम की कीमत क्रमश ७०, ८०, ९० और १०० रूपये है. हर ग्राहक जो पचास ग्राम से ज्यादा ड्रग्स लेता है. करीम उसे २० रूपये की छुट देता है. अगर रहीम को कुल ३७ रूपये की छुट मिलती है तो बतलाइए उसने कुल कितनी ग्राम चरस खरीदी थी.


३ इमरान हर ओवर में पांच बार गेंद से छेड़खानी करता है. हर बार वो गेंद को अपने स्वरुप से .०२% विकृत कर देता है. भारत और पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय मैच में, जिसमे इमरान ने ९.३ ओवर गेंदबाजी की है, उसमे कुल गेंद कितनी विकृत हो चुकी होगी.


४. अगर पाकिस्तान में एक स्थाई लोकतान्त्रिक सरकार की सम्भावना का समीकरण X exp3 +X exp2 -16 = i से निकाला जाता है तो x का मान कितना होगा.


५. मोहम्मद की एक कंपनी है जिसका नाम है "अल अल्लाह अपहरण, फिरौती और मर्डर प्राइवेट लिमिटेड". उसे हर रोज फ़ोन पर ३० ग्राहकों को धमकाना होता है. उसके ३५% ग्राहक मुंबई की बॉलीवुड के है, ३०% ग्राहक दिल्ली के व्यापारी है, २५% चेन्नई के क्रिकेट खिलाडी है और १०% कोलकाता के दुकानदार है. अगर मोहम्मद के शहर कराची से मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय फ़ोन कॉल की दरे ४५, ४२, ४८, ५० रूपये प्रति मिनिट है और मोहम्मद के एक महीने के टेलीफ़ोन का बिल १४,४४० रूपये है तो ये बतलाइए उस महीने उसने कितने फ़िल्मी कलाकारों को धमकी दी.


६. लश्कर ए तैयबा को अपने कैम्प में प्रशिक्षण देने के लिए प्रत्येक आतंकवादी को एक एके-४७, एक एके-४९, एक रोकेट लांचर, एक पैकेट आरडीएक्स के बम का की जरुरत होती है. प्रत्येक एके-४७ की कीमत $४००, एके-४९ की कीमत $५५०, बाज़ुका रोकेट लांचर की कीमत $२५०, और एक पैकेट आरडीएक्स बम की कीमत $२५ है. लश्कर ए तैयबा हर साल अपने यहाँ २१९० लोगो को प्रशिक्षित करता है जिनमे से ३५% का कौर्ट मार्शल हो जाता है. लश्कर ए तैयबा के इस कैंप को चलाने के लिए पाकिस्तान सरकार को हर साल कितना खर्चा पड़ेगा. साथ ही ये भी बतलाइए की अमेरिका, जो पाक को ८०% विदेशी सहायता मुहैया करवाता है, पाकिस्तान सरकार को उससे कुल कितनी भीख मांगनी पड़ेगी.


७. अगर पक्तुनिस्तान एक सप्तभुज है, तो ओसामा बिन लादेन संशोधन के उपयोग में पाई प्रमेय को मानते हुए पक्तुनिस्तान का ज्यामितीय क्षेत्रफल बतलाइये. (पाई का मान ३.१४ की बजाये ७८६ मानिये)


८. अनसुलझी समस्या "त्रिकोण का द्विभाजन", जिसमे इस त्रिकोण का नाम कश्मीर है, को परकार और बिना चिन्ह वाली स्केल की सहायता से विस्तार से समझाइये.


९. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की गोली लग कर मरने की सम्भावना ८०% है. पाकिस्तान के सेना के मुखिया की हत्या की सम्भावना ८३% है. एक ऐसा व्यक्ति जो पाकिस्तान की सेना का मुखिया होने के साथ साथ देश का प्रधानमंत्री भी हो तो उसकी गोली से हत्या होने की संयुक्त सम्भावना कितनी होगी.


१०. द्रास कारगिल के १५० किलोमीटर उत्तर में है. द्रास से एक घौरी मिसाइल कारगिल की तरफ छोड़ी जाती है. उस समय हवा दक्षिण-पश्चिम में बह रही है. हवा की गति ठीक मिसाइल की गति के बराबर ही है. (मिसाइल की गति हवा की गति के सापेक्ष है) . मिसाइल छोड़ने वाली टीम, उस मिसाइल को उड़ान के दौरान उत्तर दिशा में निर्बाधित रूप से चलने देने का फैसला लेती है. क्या ये मिसाइल अपने जीवन काल में कभी कारगिल पहुँच पाएगी (या पाकिस्तान के घर में ही काम में आ जायेगी).
यदि हवा कि गति मिसाइल की गति से "क" गुना ज्यादा है तो क्या क्या परिद्रश्य हो सकते है. (ज्ञात रहे यहाँ "क" का मान एक, एक से कम या एक से अधिक भी हो सकता है). तीनो परिस्तिथियों में मिसाइल का प्रक्षेप पथ का नक्षा बना कर बताये.

मनोभ्रंश प्रश्नोतरी

नीचे दिए हुए पाँच प्रश्न आपका प्रत्यक्ष ज्ञान, तार्किक शक्ति और भौद्धिक क्षमता की त्वरितता को मापने के लिए है.

प्रश्न सरल और साधारण भाषा में है इसलिए तुरंत उत्तर अपेक्षित है. अगर आपको अपनी क्षमता का सही आंकलन करना है तो बिना समय व्यर्थ किया, प्रश्न पढ़ते ही तुरंत उत्तर देने का प्रयास करे.
तो चलिए शुरू करते है और मिल कर खेलते है (उफ़ यहाँ पर कहना होगा चलिए मिल कर देखते है) की कौन कितना समझदार है...


तो ये रहा आपका पहला सवाल आपके कंप्यूटर के स्क्रीन पर :

पहला प्रश्न

आप एक रेस प्रतियोगिता में प्रतियोगी है. आपने द्वितीय स्थान पर दौड़ रहे प्रतियोगी को ओवरटेक कर लिया है. अब आपका रेस में कौनसा स्थान है ?











उत्तर :


अगर आपने कहाँ की अब आप रेस में सबसे आगे प्रथम स्थान पर गए है तो अफ़सोस मित्र ये बिल्कुल गलत है.
अरे भाई आपने दुसरे स्थान पर दौड़ रहे प्रतियोगी को ओवर टेक कर लिया तो अब आप उसकी जगह यानी दुसरे स्थान पर दौड़ रहे हो.

चलिए कोई गल (बात) नहीं. अभी दिल्ली दूर है. ये दूसरा प्रश्न और उम्मींद है की इस बार गलती नहीं होगी और उतना समय भी नहीं लगेगा जितना पहले प्रश्न को हल करने में लगा था. ठीक है ....

ये रहा आपका दूसरा सवाल आपके कंप्यूटर के स्क्रीन पर :



दूसरा प्रश्न

अभी
भी हम ज्यादा दूर नहीं गए है और अभी तक इसी रेस में है. लेकिन अब की बार आपने रेस में दौड़ रहे आखिरी व्यक्ति को ओवर टेक कर लिया. अब दौड़ में आप अपना स्थान बतलाये ?











उत्तर :


ओफ्फो
क्या कहाँ आपने. आप पीछे से दुसरे नंबर पर गए.
अफ़सोस इस बार भी आप पिछले बार की तरह गलत है.
अरे जरा सोचिये वो रेस में आखिरी व्यक्ति था, फिर आप उसको ओवर टेक कैसे कर सकते हो क्योंकि उसके पीछे तो कोई था ही नहीं तभी तो वो आखिरी था.



तीसरा प्रश्न

ये
अंकगणित का छलीय प्रश्न है. सारी गणना आपको अपने दिमाग में ही करनी है.
पेपर, पेंसिल या केलकुलेटर का इस्तेमाल बिल्कुल वर्जित है.
अरे कोशिश तो कीजिये

1000 में 40 जोड़े. अब इसमें फिर से 1000 जोड़े. अब कुल में 30 जोड़े. इस संख्या में फिर से 1000 जोड़े. अब इसमें 20 जोड़े. एक बार फिर से 1000 जोड़े. अब इसमें 10 जोड़ कर बतलाये की कुल संख्या कितनी हुई ?











उत्तर :


अगर
आपका उत्तर 5000 है तो अफ़सोस ये गलत उत्तर है।सही उत्तर है 4100. यकीन नहीं आता तो केलकुलेटर का इस्तेमाल करके जांच कर लीजिये



चौथा प्रश्न

मेरी
के पिता के पांच लड़कियां नाना, नेने, निनी, नोनो, .... है. पांचवी लड़की का नाम क्या होगा ?











उत्तर :

क्या
कहाँ आपने मेरी के पिता से पूछे
या आपने कहाँ की पांचवी बेटी का नाम नुनु है.

जी नहीं पांचवी बेटी का नाम मेरी है (कृपया प्रश्न पुन पढ़े)



और अब आखिरी प्रश्न.

इस
बार कोई गलती मत करना क्योंकि ये आखिरी मौका है अपना ज्ञान सिद्ध करने का.
चलिए सीधे प्रश्न पर आते है.

एक गूंगा एक दुकान में दातुन खरीदने जाता है. वो अन्दर जाता है और दुकानदार को अपने दांत मांजने का इशारा
कर के समझा देता है. दुकानदार उसको मंजन या दातुन दे देता है.
ठीक उसी समय उसी दुकान में एक अँधा आता है जिसको अपने लिए धुप का चश्मा लेना है. बतलाइए वो दुकानदार को कैसे समझाए की उसे क्या चाहिए.











उत्तर
:


जी
नहीं वो अपने हाथ आँख पर रख कर चश्मा नहीं बनाएगा. वो अपना मुंह खोलेगा और बोल देगा की उसे धुप चश्मा चाहिए. वो अँधा है गूंगा नहीं .....

अगर आपको अपने कार्य में सोचने के लिए पैसे दिए जाते है तो कृपया करके इस प्रश्नावली के नतीजे अपनेनियोक्ता (इम्प्लोयेर) को मत बतालना......

जय हो

जो कभी गलती नहीं करे उसे भगवान् कहते है,
जो गलती कर के मान जाए उसे
इंसान कहते है,
जो गलती कर के भी न माने उसे शैतान कहते है,
जो एक भी गलती को माफ़ न करे उसे तालेबान कहते है,
जो बार बार हर बार गलती करे उसे पाकिस्तान कहते है,
जो गलती करने वालो का फायदा उठाये उसे अमेरिकान कहते है,
जो हर बार बेवकूफों से थप्पड़ खा कर उसकी गलती को माफ़ कर दे उसे हिन्दुस्तान कहते है।
जय हो !!!

थोड़ा हंस ले

संता को ठंड लग गई , वह कांप रहे थे।
संता के बेटे ने डॉक्टर को कॉल किया : डॉक्टर साहब , जल्दी आ जाइए।
डॉक्टर : क्या हुआ ?
संता का बेटा : पता नहीं बापू को क्या हो गया है , सुबह से वह ' वाइब्रेशन मोड ' पर चले गए हैं।
**********************************************************************************
रात के दो बजे पुलिस ने संता को रोड पर पकड़ लिया।
पुलिस : ओए , इतनी रात में कहां जा रहा है ?
संता : जी सर , दारू के नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस : झूठ बोलता है ? इतनी रात को कौन प्रवचन देता है ?
संता : बीवी !
**********************************************************************************
संता: यार आजकल मुझे एक लड़की परेशान कर रही है। जब भी मैं किसी से फोन पर बात करना चाहता हूं, वह अचानक से बोल पड़ती है।
बंता: अच्छा, लेकिन वह कहती क्या है?
संता: प्लीज रिचार्ज योअर कार्ड।

**********************************************************************************
संता डार्लिंग क्या तुम मुझसे शादी करोगी?
लड़की तमीज से बात करो
संता बहिनजी, क्या आप मुझसे शादी करोगे?
**********************************************************************************
बंता वो लड़की बहरी लगती है. मैं कुछ कहता हूँ, वह कुछ और ही बोलती है.
संता कैसे ?
बंता मैंने कहा आई लव यू , तो वह बोली मैंने कल ही नए सेंडल ख़रीदे हैं
**********************************************************************************
एक लड़की बंता की दूकान पर जाती है और कहती है मुझे अंडरवियर दिखाओ.
बंता शरमाते हुए आज पहन कर नहीं आया.
**********************************************************************************
संता ओये, लड़की देख, कितनी सुंदर है.
बंता मुझे तो उसका नाम भी पता है .
संता क्या नाम है.
बंता में बैंक गया था, वहां यह एक काउंटर पे बैठी थी, नेम
प्लेट पे लिखा था "चालू खाता"
**********************************************************************************
इंसपेक्टर संता से फांसी से पहले, बता तेरी आखरी इच्छा क्या है ?
संता मेरे पैर ऊपर और सिर नीचे कर के फांसी दे दो!
**********************************************************************************
भिखारी ओह सुंदरी, अँधा हूँ, पाँच रुपया दे दे.
संता अपनी पत्नी से दे दे, दे दे, तुझे सुंदरी बोला है तो हर हाल में ये अँधा है.
**********************************************************************************
बंता जब मैं पैदा हुआ था तो मिलिटरी वालों ने 21 तोपें चलाईं थी.
संता कमाल है ! सब का निशाना चूक गया ?
**********************************************************************************
फ़ोन की रिंग बजी. संता फ़ोन मेरे लिए हो तो कहना में घर पे नहीं हूँ .
जीतो फ़ोन पे वो घर पे हैं.
संता मैंने मन किया था...
जीतो फ़ोन मेरे लिए था
**********************************************************************************
संता बंता से मैं अपना पर्स घर भूल आया, मेनू 1000 रुपये चाहिए.
बंता दोस्त ही दोस्त के काम आता है, ले 10 रुपये, रिक्शा कर purse le aa.
**********************************************************************************
संता जीतो से कैसी सब्जी बनाईं है, बिल्कुल गोबर जैसा स्वाद है.
जीतो, माथा पीटते हुए हे भगवन जाने इन्होने क्या-क्या खा के देखा हुआ है.
**********************************************************************************
संता घर का सारा कीमती समान छुपा के रख दो, मेरे दोस्त रहे हैं.
जीतो क्यों! आपके दोस्त चुरा लेंगे?
संता नहीं, पहचान लेंगे.
**********************************************************************************
संता बंता से उस आदमी को क्या कहोगे जो सुन नहीं सकता
बंता कुछ भी क्यूंकि वो कुछ नहीं सुन सकता ना
**********************************************************************************
संता फोन पर बात कर रहा था
बंता किस से बात कर रहे हो ?
संता बीवी से
बंता इतने प्यार से ?
संता तुम्हारी है .
**********************************************************************************
संता अपनी गर्ल फ्रेंड को किस करता है
गर्ल फ्रेंड शादी से पहले ये सब नहीं
संता अरे चिंता मत करो मैं शादी शुदा हूँ
**********************************************************************************
बंता जिंदगी को कौन ज़्यादा अच्छा बना सकती है, गर्ल फ्रेंड या बीबी
संता बीबी बस होनी किसी और की चाहिए!
**********************************************************************************
संता ने एक कार खरीदी वो भी लोन पर...जैसा होना था वो लोन की किस्त नहीं जमा कर सका और बैंक वाले आकर उसकी कार ले गए
संता अरे मुझे ऐसा पता होता तो मैं शादी के लिए भी लोन ले लेता
**********************************************************************************
बंता मुजरा देखने गया, सारी रात मुजरा देखा.
बाई ने कहा साहब हमने आप को खुश किया, अब आप हमे खुश करो.
बंता उठा और ख़ुद नाचने लगा..
**********************************************************************************
सिन्धी शायर ने अर्ज़ किया
मूर्ख था शाहजहाँ जो कर गया खर्चा इतना ताज पर कमबख्त,
हर दिन एक नई मुमताज़ जाती उस खर्चे के ब्याज पर
**********************************************************************************
भिखारी : बीबी जी आपकी पड़ोसन ने 8 रोटी दी हैं। आप भी कुछ दे दो।
महिला : ये लो गोलियां। उनको पचाने में काम आएंगी।

**********************************************************************************
एक युवती ने एक बहुत ही बूढ़े , लेकिन अमीर आदमी से शादी की। एक अखबार वाले ने उनसे पूछा , आपने अपने पति में क्या देखा ?
युवती ने कहा , एक तो इनकी इनकम। दूसरे इनके दिन कम।

**********************************************************************************
संता बंता से : यार , तुम दवाई लेते समय कैप्सूल की साइड क्यों काट देते हो ?
बंता : ताकि मैं साइड इफैक्ट से बच जाऊं।

**********************************************************************************
मरीज (डॉक्टर से)- क्या आपको यकीन है कि मुझे निमोनिया ही है? दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका निमोनिया का इलाज करते रहे और अंतत: जब वह मरा तो पता चला कि उसे टाइफाइड था। डॉक्टर (मरीज से)- चिंता मत करो मेरे साथ ऐसा नहीं होगा। अगर मैं किसी का निमोनिया का इलाज करूंगा, तो वह निमोनिया से ही मरेगा
*********************************************************************************

फुल्ली फालतू शायरी

अर्ज किया है
तुमको देखा तो ये ख्याल आया,
तुमको देखा तो ये ख्याल आया,
पागलो के स्टॉक में नया माल आया..

इधर खुदा है, उधर खुदा है,
जिधर देखो उधर खुदा है,
इधर उधर बस खुदा ही खुदा है,
जिधर नही खुदा है उधर कल खुदेगा

तुमसा कोई दूसरा जमीं पर होगा तो रब से शिकायत होगी,
एक तो झेला नही जाता, दूसरा आ गया क्या हालत होगी.

कोई पत्थर से न मारे मेरे दीवाने को,
न्यूक्लिअर पॉवर का ज़माना है, बम से उड़ा दो साले को.

दुरखत के पैमाने पर चिलमन-ऐ-हुस्न का फुरकत से शर्माना,
दुरखत के पैमाने पर चिलमन-ऐ-हुस्न का फुरकत से शर्माना,
ये लाइन अगर समझ में आ जाए तो मुझे जरुर बताना


तेरे दर पर सनम हज़ार बार आयेंगे, तेरे दर पर सनम हज़ार बार आयेंगे,
घंटी बजायेंगे और भाग जायेंगे

मेरे मरने के बाद मेरे दोस्तों, यूँ आंसू न बहाना,
अगर मेरी याद आए तो, सीधे ऊपर चले आना

जब जब घिरे बादल तेरी याद आई, झूम के बरसा सावन तेरी याद आई,
भीगा मैं फिर भी तेरी याद आई, अब नहीं रहा जाता,
छतरी लौटा दे मेरे भाई

एक आप हो की शर्माते बहुत हो, एक आप हो इतराते बहुत हो,
दिल तो करता है आप को डिनर पर ले जायें, लेकिन कम्बक्त एक आप हो की खाते भी बहुत हो.

जैसे लोहे को लोहा काटता है, हीरे को हिरा काटता है,
कांच को कांच काटता है, वैसे ही.....
एक दिन तुमको कुत्ता काटेगा.


क्या हवा कह रही है, क्या घटा कह रही है, क्या हवा कह रही है, क्या घटा कह रही है,
क्या हवा कह रही है, क्या घटा कह रही है, इनको रुमाल दे दो, इनकी नाक बह रही है.

माथे पर लहू और सर पर रेत, माथे पर लहू और सर पर रेत,
अर्ज किया है
माथे पर लहू और सर पर रेत, क्योंकि उन्होंने फूल मारा पर गमले समेत


जब होता है दीदार दिल धड़कता है बार बार,
अर्ज किया है
जब होता है दीदार दिल धड़कता है बार बार, आदत से मजबूर तुम जाने कब मांग लो उधार

तुम होती तो ऐसा होता, तुम होती तो वैसा होता,
तुम इस बात पर इतना हंसती, तुम उस बात पर उतना खुश होती,
तुम इस बात पर ये कहती, तुम उस बात पर वो कहती,
शुक्र है खुदा का की तुम नही हो

प्यार तो हमको भी करना था, पर अफ़सोस कुछ ख़ास नही हुआ,
ताजमहल तो हमको भी बनवाना था, पर अफ़सोस, लोन पास नही हुआ

Medical Shairi....
when u breathe.,u respire.!
wah wah when u breathe u respire.!
wah wah wah..when u don't breathe.. u Expire..!!! ;)
wahwahwah

दिल चीर के दिखा दूँ दर्द ढूंढ़ नही पाओगे,
दिल चीर के दिखा दूँ दर्द ढूंढ़ नही पाओगे,
क्योंकि,
दर्द मेरे दांत में है.

खून से लिख दिया हर दीवार पर उसका नाम,
और फिर तोड़ दी हर दिवार जिस पर लिखा था उसका नाम,
क्यो क्यो
क्योंकि स्पेल्लिंग मिस्टेक थी

इतने कमजोर हो गए तेरी जुदाई से,
अर्ज किया है कि इतने कमजोर हो गए तेरी जुदाई से,
कि एक दिन मच्छर उठा के ले गया चारपाई से

हवा में बेताब उड़ रहे थे गालिब, वाह वाह,
हवा में बेताब उड़ रहे थे,
फिर
फिर क्या, रुक गई हवा और गिर गए गालिब

तुम पास आए, यूँ मुस्कुराए, अपने बत्तीस दांत मुझ को दिखाए,
देख के मेरा दिल, फुट फुट रोता है,
यार तुम से एक ब्रश भी ठीक से नही होता है.

होठों से छू लिया अहसास अब तक है,
आँखे नम है और सांसो में आग अब तक है,
और क्यो हो, जो खाई है वो तीखी हरी मिर्च है.

अर्ज किया है, खुदा बचाए आपको इन हसीनों से, इन नाज़निनो से, इन महजबिनो से, पर पर ...
पर क्या,
पर इन हसीनों को कौन बचायेगा आप जैसे कमीनो से.

इतनी मासूमियत कहाँ से लाते हो, इतना अच्छा कैसे मुस्कुराते हो,
बचपन से ही कमीने हो, या शक्ल ऐसी बनाते हो.

आइना देख कर बेगाना हो गया, ख़ुद अपने हुस्न का दीवाना हो गया,
"मुकाबला--हुस्न" में हिस्सा लिया आपने, औरो को कप मिला और आपको जुर्माना हो गया.

हिटलर भी चला गया, सद्दाम भी लटका दिया गया,
लादेन का कुछ पता नही,तुम्हारी भी तबियत कुछ ठीक नही रहती,
लगता है सतयुग आने वाला है.

जब से तुम को देखा है, मुझे दिन को चेन और रात को नींद नही आती,
जब भी तुम्हारी याद आती है, दिल से बस एक ही आवाज़ आती है,
जल तू जलाल तू, आई बला को टाल तू

खुदा की कसम तुम बहुत खुबसूरत हो, खुदा की कसम तुम बहुत खुबसूरत हो,
दुनिया की नज़र से ख़ुद को बचा लो,
काजल का एक टिका तुम्हारे लिए कम है,
एक काला तवा अपने गले में लटका लो.

क्या आँखें है, क्या जुल्फे है, क्या चेहरा तुमने पाया है,
ऐसा लगता है जैसे
ऐसा लगता है जैसे
पीपल के पेड़ से भुत उतर आया है,
अरे बुरा लगा...........
तो वापस चढ़ जाओ

आसमां पर जितने सितारे है, आँखों में जितने इशारे है,
समुन्दर में जितने किनारे है, उतने ही स्क्रू ढीले तुम्हारे है.

तोहर चेहरा चंदा समान,
तोहार बाल चंदा समान,
चंदा हमारी भेंस का नाम

तेरे प्यार की रौशनी ऐसी है कि हर तरफ़ उजाला नज़र आता है,
तेरे प्यार की रौशनी ऐसी है कि हर तरफ़ उजाला नज़र आता है,
सोचता हूँ घर की बिजली कटवा दूँ, कम्बक्त बिल बहुत आता है.

पलकों पर अपनी बैठाया है तुमको, बड़ी दुवाओं के बाद पाया तुमको,
आसानी से नही मिले तुम, "नेशनल जुलोजिकल पार्क" से चुराया है तुमको

जली को आग कहते है, बुझी को राख कहते है,
जली को आग कहते है, बुझी को राख कहते है,
कोबरा को नाग कहते है, और जो तुम्हारे पास नही उसे "दिमाग" कहते है.

आपकी यादों को पेप्सी बना कर पिया करेंगे, वक्त बेवक्त आपको बहुत मिस किया करेंगे,
मर भी गए तो क्या हुआ, यमराज के मोबाइल से आपको SMS किया करेंगे.

आज कुछ घबराए से लगते हो, ठण्ड से कपकपाये से लगते हो,
निखर आई है सूरत आपकी, बहुत दिनों बाद नहाये लगते हो.

जिसे कोयल समझा वो कौवा निकला, दोस्ती के नाम पर हौवा निकला,
जो रोका करते थे हमें शराब पीने से, आज उनकी ही जेब से पौवा निकला.

पत्ते घिर सकते है, पेड़ नहीं, सूरज डूब सकता है आसमान नहीं,
धरती सुख सकती है पर समंदर नहीं, दुनिया सुधर सकती है पर आप नहीं.

चमकते चाँद को नींद आने लगी, आपकी खुशी से दुनिया जगमगाने लगी,
देख के आपको हर कली गुनगुनाने लगी, बहुत ज्यादा हो गया यार,
अब तो मुझे भी फैकते फैकते नींद आने लगी.